फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   reservation seat declared of nikay election

Sant Kabir Nagar News: किसी के चेहरे पर खुशी तो कुछ के चेहरे लटके

Mon, 05 Dec 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
reservation seat declared of nikay election
किसी के चेहरे पर खुशी तो कुछ के चेहरे लटके
विज्ञापन

- चेयरमैन पद के आरक्षण की सूची जारी होते ही बढ़ी सरगर्मी
- संभावित दावेदार अपने-अपने नजदीकियों से साध रहे संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन ने सोमवार को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद समेत सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची जारी कर दी। सूची के बाद कई लोगों के चेहरे पर खुशी हैं तो जो चुनाव मैदान से बाहर हो गए हैं उनके चेहरे पर उदासी छा गई है।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शासन से जारी सूची के अनुसार नगर पालकिा परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष पद की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है, जबकि नगर पंचायत मगहर, नगर पंचायत मेंहदावल के अध्यक्ष पद की सीट अनारक्षित है। नगर पंचायत बखिरा उर्फ बाघनगर, नगर पंचायत बेहलरकला व नगर पंचायत धर्मसिंहवा के अध्यक्ष का पद महिला के लिए घोषित हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर अन्य पिछड़ा वर्ग तथा नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। आरक्षण की सूची जारी होने के बाद पहले से ही जनसंपर्क में जुटे तमाम चेहरे लटक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारण यह है कि उनके मुताबिक आरक्षण घोषित नहीं हुआ है। ऐसे में यह लोग बिना चुनाव लड़े ही मैदान से बाहर हो गए हैं। दूसरी तरफ जिन लोगों के मुताबिक आरक्षण घोषित हुआ है, उनके चेहरे चमक उठे।

इसके साथ ही लोग शुभचिंतकों से संपर्क साधने में जुट गए हैं। जिन दिग्गजों को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला, वे अब अपने करीबियों को चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति बना रहे हैं। यही नहीं भाजपा से संभावित दावेदार अब टिकट के लिए कवायद शुरू कर दिए हैं। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को साधने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed