फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rapti increased 95 cm above danger level

खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा राप्ती का जलस्तर

Wed, 01 Sep 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
rapti increased 95 cm above danger level
मेंहदावल में बढ़ रहा राप्ती नदी का जलस्तर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा राप्ती का जलस्तर
विज्ञापन

बढ़ रहा राप्ती का जलस्तर, लोगों में बाढ़ का भय
तटबंध को सुरक्षित करने के लिए विभाग सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। करमैनी-बेलौली तटबंध पर जलस्तर का दबाव हर दिन बढ़ता जा रहा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को लेकर जहां तटबंध से सटे गांव में दहशत का माहौल है, वहीं, विभागीय अधिकारी तटबंध को सुरक्षित करने में जुटे हैं। फिलहाल, राप्ती नदी का खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।

मेंहदावल क्षेत्र में राप्ती नदी के खतरे का निशान 79.50 मीटर है। नदी खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। जहां चार दिन पूर्व राप्ती 80 मीटर के पार पहुंच गई थी। बुधवार को जलस्तर में और वृद्धि हुई है। दोपहर 12 बजे विभागीय कर्मचारियों द्वारा नदी के जलस्तर की गेज मापी में जलस्तर 80.45 मीटर पर पहुंच गया। बढ़ता जलस्तर तटबंध पर तेजी से दबाव बना रहा है। नौगो, बेलौली व विशुनपुर में नदी का जलस्तर तटबंध से सट गया है। इसके कारण बेलौली व विशुनपुर में तटबंध पर दबाव बना हुआ है। दोनों जगहों पर अवर अभियंता के नेतृत्व में कर्मचारी तटबंध को सुरक्षित करने के लिए आवश्यकता अनुसार बाढ़ निरोधक कार्य करा रहे हैं। वहीं, तटबंध से सटे गांव के लोगों में नदी का बढ़ता जलस्तर भय पैदा कर रहा है। लोग बाढ़ की आशंका से ग्रस्त हैं। बंधे से सटे गांव में लोग पारी बांधकर रात्रि पहरा भी कर रहे हैं। ड्रेनेज खंड द्वितीय के अवर अभियंता वीरेंद्र यादव ने कहा कि राप्ती खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर का दबाव तटबंध के कुछ हिस्सों पर पड़ रहा है। बांध को सुरक्षित करने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed