{"_id":"61783589ff48b007377a2fe3","slug":"raid-on-5-ultrsound-centers-khalilabad-news-gkp414329337","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अल्ट्रासाउंड केंद्रों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अल्ट्रासाउंड केंद्रों को नोटिस
विज्ञापन
शहर के अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करते एसडीएम और अपर सीएमओं ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
पांच अल्ट्रासाउंड केंद्रों को नोटिस
एसडीएम की टीम ने शहर के केंद्रों की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम के निर्देेश पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में अपर सीएमओ की टीम ने मंगलवार को खलीलाबाद शहर के पांच अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की। सभी केंद्रों पर मरीज के लिए बने रजिस्टर में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
एसडीएम सदर नवीन श्रीवास्तव, अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा के साथ स्वास्थ्य टीम सबसे पहले खलीलाबाद डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंची। यहां मरीजों का नाम रजिस्टर में दर्ज नहीं पाया गया। इसके बाद सूर्या अस्पताल में हुई जांच में भी रजिस्टर नियमानुसार नहीं मिला। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि माही अल्ट्रासांउड सेंटर, अब्बासी अल्ट्रासांउड सेंटर और मंगलमूर्ति डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच की गई। मंगल मूर्ति डायग्नोस्टिक सेंटर पर कोई मौजूद नहीं मिला। सिर्फ एक कर्मचारी था। अन्य केंद्रों पर रजिस्टर नियमानुसार नहीं बनाया गया था। सभी केंद्रों को नोटिस जारी कर कागजात तलब किए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा तो केंद्रों को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।