फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   public problem issue

Sant Kabir Nagar News: अफसर सोते चैन की नींद, लोग भगाते हैं मच्छर

Wed, 07 Jun 2023 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Jun 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
public problem issue
जाम पड़ा नाला जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया गया।संवाद
संतकबीरनगर। अधिकारी रात में चैन की नींद सोते है और आम जनता रतजगा कर मच्छर भगाती है। इसकी वजह है कि कहीं नालियां जाम पड़ी है तो नालियों की सफाई ही नहीं हुई है। मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए न एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है और न ही सभी वार्डों में फाॅगिंग ही कराई जा रही है। फाॅगिंग की व्यवस्था मात्र कुछ मोहल्ले तक सीमित है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख पहुंच चुकी है। शहर 25 वार्डों में बंटा है। शहर में जल निकासी के लिए छोटे-बड़े कुछ 33 नाले बना गए हैं। पालिका प्रशासन दावा कर रहा है कि नालों की नियमित रूप से सफाई कराई जाती है, लेकिन स्थिति यह है कि कई नाले पूरी तरह से जाम हैं। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद कार्यालय के पास ही नाला ओवरफ्लो होकर बह रहा है तो मेंहदावल बाईपास, गोलाबाजार, मुखलिसपुर रोड, अंसार टोला, आजाद चौक, बंजरिया रोड, विधियानी, जूनियर हाईस्कूल के सामने सहित विभिन्न स्थानों पर नाला जाम हैं।
विज्ञापन

हल्की बारिश होने पर शहर में जलभराव हो जाता है। नाला जाम होने से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। नालों की नियमित सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि दिन हो या रात मच्छरों ने जीना मुहाल कर दिया है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000
डंपिग ग्राउंड की व्यवस्था नहीं
शहर में डंपिग ग्राउंड की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है। शहर की साफ-सफाई के बाद निकलने वाला कूड़ा-कचरा औद्योगिक क्षेत्र सहित हाईवे के किनारे गिराया जा रहा है। इसके कारण आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर से निकलने वाला कूड़ा शहर से बाहर जोगाराजा के पास गिराया जा रहा है, लेकिन शहर में कई जगह कूड़े के ढेर इसकी पोल खोल रहे हैं।
0000000000000000000000000000
घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था ठप
नगर पालिका प्रशासन ने शहर में घर-घर कूड़ा एकत्र करने के लिए पूर्व में व्यवस्था की थी, लेकिन कोविड के दौरान यह व्यवस्था ठप हो गई। तब से लेकर अब तक दुबारा इसे शुरू नहीं किया जा सका है। इसके कारण शहर में गंदगी फैल रही है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस पर पालिका प्रशासन का ध्यान नहीं हैं।
00000000000000000000000
शहर में जाम नालों के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गर्मी के मौसम में मच्छरों ने दिन का चैन व रात्रि की नींद प्रभावित कर दिया है। पालिका प्रशासन को चाहिए कि एंटी लार्वा का छिड़काव कराएं और नियमित रूप से नालों की सफाई कराई जाए।
-संजय चौरसिया, शहरवासी
0000000000000000000000
कई जगह नाला जाम पड़े है और ओवरफ्लो हो रहे हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर बहता है। मच्छरों का प्रकोप इस कदर है कि दिन में भी राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में नियमित रूप से फाॅगिंग कराया जाना चाहिए।

-महेश वर्मा, शहरवासी
00000000000000000000000000000
शहर में नालों की सफाई कराई गई है। इसके साथ ही नियमित रूप से फाॅगिंग कराई जा रही है। फाॅगिंग के लिए अलग से कोई बजट नहीं मिलता है, सफाई के बजट से ही फाॅगिंग हो रही है। जहां दिक्कत है वहां व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा।
-विनय कुमार मिश्र, ईओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed