{"_id":"669d70ad883d75677a0c9454","slug":"problems-increased-due-to-power-cut-daily-routine-affected-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118008-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, दिनचर्या प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, दिनचर्या प्रभावित
Mon, 22 Jul 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
- उमस व भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। कस्बे में बिजली की अघोषित कटौती चल रही है। उमस व भयंकर गर्मी में बिजली की कटौती होने से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की है।
एक पखवाड़े से बखिरा में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। बिजली के आने व जाने का कोई निश्चित शिड्यूल ही नहीं है। रात में 12 बजे से भोर में पांच बजे तक बिजली सुचारू रूप से मिलती है। इसके अलावा बिजली की आवाजाही बनी रहती है। बिजली आपूर्ति का समय निर्धारित नही होने से आमजन का दिनचर्या प्रभावित हो रहा है।
रामकुमार, मोहन प्रसाद, दयाशंकर, हरिराम, राजेश कुमार ने कहा कि भोर में बिजली कटौती होती है। इसके बाद पूरे दिन बिजली का आना जाना लगा रहता है। कटौती का यह सिलसिला देर रात बारह बजे तक चलता रहता है। 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पाती है।
विज्ञापन
मेंहदावल विधायक की नाराजगी के बाद भी बिजली निगम आपूर्ति देने में सुधार नही कर पा रहा है। लोगो ने बेहतर आपूर्ति देने व कटौती खत्म करने की मांग की है।