फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   preapration for sanchari rog niyantran

संचारी रोगों पर काबू पाने की तैयारी, सभी निभाएं अपनी जिम्मेदारी

Wed, 28 Sep 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
preapration for sanchari rog niyantran
संचारी रोगों पर काबू पाने की तैयारी, सभी निभाएं अपनी जिम्मेदारी
विज्ञापन

- एक से 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
- सात से 21 अक्तूबर तक घर-घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संचारी रोगों पर काबू पाने के लिए जिले में एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही सात अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक दस्तक अभियान के जरिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को घर-घर दस्तक देकर चिह्नित करेंगी।
सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध कुमार सिंह ने कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसका पालन करें। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन

संचारी रोगों के मामलों की निगरानी, लक्षण युक्त व्यक्तियों की कोविड-19 जांच करवाना, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था, रोगियों के नि:शुल्क परिवहन के लिए रोगी वाहन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तक अभियान के दौरान प्रशिक्षित आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय, लक्षण एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगी।
उन्होंने बताया आशा कार्यकर्ता इस दौरान लक्षणों के आधार पर क्षय रोगियों की भी खोज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed