{"_id":"6494817aa26e5bbc880613d8","slug":"power-supply-against-agitation-khalilabad-news-c-7-1-215972-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आप कार्यकर्ताओं ने निकाली बिजली निगम की शव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आप कार्यकर्ताओं ने निकाली बिजली निगम की शव यात्रा
Thu, 22 Jun 2023 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में कलेक्ट्रेट पर बिजली निगम का शव यात्रा निकालते आम आदमी पार्टी के कार्यक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ बृहस्पतिवार को बिजली निगम की शव यात्रा निकाली। प्रदर्शनकारी इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि बिजली कटौती बंद की जाए।
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रांतीय निकाय चुनाव प्रभारी दुर्विजय यादव एवं पूर्व जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में बिजली निगम की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। इस दौरान आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे प्रदेश में गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। केंद्र और प्रदेश में चल रही डबल इंजन की सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने में नाकाम साबित हो रही है। आम जनमानस अघोषित बिजली कटौती से परेशान है। तपिश भरी गर्मी और भीषण बिजली कटौती से लोगों की मृत्यु हो रही है।
दुर्विजय यादव ने कहा की पिछले 24 घंटे में गोरखपुर कई लोगों की जान चली गई। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और बिजली निगम की है। अजय नारायण मिश्र ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक लाख से अधिक कर्मचारियों की जरूरत है, जबकि सिर्फ 35 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। रिक्त 65 हजार पदों को जल्द से जल्द भरकर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। आबिद अली फिरदौसी ने कहा कि जब तक निर्बाध 24 घंटे बिजली नहीं मिलेगी, तब तक आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन में अखिलेश पांडेय, जुनैद अहमद सिद्दीकी, अरविंद यादव, अजय नारायण मिश्र, डॉ. धर्मेंद्र आर्या, समसुदजोहा अंसारी, अनुराग जायसवाल, राम स्वारथ यादव, अर्जुन कुमार आदि लोग शामिल रहे।