{"_id":"6259abbc22ca5d5c957846a8","slug":"people-carelessness-against-corona-khalilabad-news-gkp43349149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चौथी लहर की आशंका, फिर भी नहीं चेत रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की चौथी लहर की आशंका, फिर भी नहीं चेत रहे लोग
विज्ञापन
शहर में बिना मास्क के आते जाते लोग।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की चौथी लहर की आशंका, फिर भी नहीं चेत रहे लोग
बिना मास्क लगाए बाजार में जा रहे लोग, सामाजिक दूरी का भी नहीं हो रहा पालन
स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में जुटा, दो बार हो चुकी है मॉक ड्रिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना की चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। नोएडा में 50 बच्चे संक्रमित भी मिले हैं। इसके बावजूद लोग नहीं चेत रहे हैं। बिना मास्क के सड़कों पर बेखौफ निकल रहे हैं। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है। इधर, स्वास्थ्य महकमा चौथी लहर की आशंका को देखते हुए अपनी तैयारियों में जुट गया है। ऑक्सीजन प्लांट को सक्रिय किया गया है। यही नहीं मॉक ड्रिल कर स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारी भी देखी गई है।
पहली बार कोरोना में काफी लोग पीड़ित हुए। दूसरी लहर में कई ने अपनों को खो दिया। तीसरी लहर आई और उसमें भी कई लोग संक्रमित हुए। अभी लोग संक्रमण से उबर नहीं पाए थे कि विशेषज्ञों ने चौथी लहर की आशंका जता दी। प्रदेश में नोएडा शहर में 50 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इससे वहां पर हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बाजारों का हाल यह है कि लोग बिना मास्क के बेेखौफ घूम रहे हैं। बाजारों में भीड़ जुट रही है। स्वास्थ्य महकमा लगातार लोगों को कोविड के नियमों के पालन की अपील कर रहा है। इधर, जिला अस्पताल में भी लोग बिना मास्क के पहुंच जा रहे हैं। हालांकि, जिले में वर्तमान समय में कोरोना का कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं रह गया है। स्वास्थ्य महकमे ने इसी माह में दो बार मॉक ड्रिल कर कोरोना से निपटने के इंतजाम को देखा। जिला अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट को सक्रिय कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी सीएचसी पर ऑक्सीजन से लैस हो गए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने कहा कि अस्पताल में ओपीडी के सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि मास्क लगाकर आए मरीजों का ही इलाज करें। जो लोग मास्क लगाकर नहीं आ रहे हैं, वे लोग मास्क लगाकर ही आएं। ताकि उनका इलाज हो सके।
चिकित्सकों की सलाह
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि लोग बिना मास्क के बाजार में न जाएं और सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें। जरा सा भी बुखार आने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लें। इसके साथ ही जरूरत पड़े तो कोरोना की जांच जरूर कराएं। कोरोना के प्रति भ्रम न पालें। हिम्मत से काम लें और लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू हो गई है कोविड जांच
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड की जांच शुरू हो गई है। जो लोग बाहर से आ रहे हैं, वे लोग खुद अपनी कोविड जांच करा लें। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है कि गांव में बाहर से आने वाले लोगों की सूचना नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर दें। ताकि उस व्यक्ति की जांच कराई जा सके। लोग मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। इसके साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें।
अब तक 8955 संक्रमित, 101 की हो चुकी है मौत
जिले में कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में 8955 लोग पॉजिटिव हुए थे। 101 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 4,63,247 लोगों की अब तक कोरोना जांच हो चुकी है। जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं है। जिले में 1380 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया।