फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one died in road accident

महाराष्ट्र में युवक की ट्रेन की चपेट से मौत

Tue, 30 Mar 2021 10:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
धर्मसिहवा थाना क्षेत्र के छिबरा गांव में मृतक सुरेंद्र के रोते बिलखते परिजन।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
महाराष्ट्र में युवक की ट्रेन की चपेट से मौत
विज्ञापन

- मई में होनी थी सुरेंद्र की शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिहवा। क्षेत्र के छिबरा गांव के रहने वाले एक युवक की रविवार की रात महाराष्ट्र के अहमदनगर में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अहमदनगर में फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। वह छह महीने पहले की रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि छिबरा गांव निवासी 20 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र लोरिक महाराष्ट्र के अहमदनगर में फर्नीचर की दुकान पर मजदूरी करता था। रविवार की रात में वह खाना खाकर कमरे से मोबाइल पर बातचीत करते हुए बाहर निकला था। उसके कमरे के बगल में रेलवे लाइन गुजरी हुई है। बातचीत करते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। उनके पड़ोसियों ने घटना की सूचना फोन पर परिजनों को दी। सूचना पर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई 18 वर्षीय सूरज 18 और 16 वर्षीय सचिन पढ़ाई करता है। मृतक की मई में शादी होने वाली थी। उसके पिता लोरिक महाराष्ट्र के ही नासिक में भंगार का काम करते हैं। युवक छह माह पहले रोजी रोटी के लिए महाराष्ट्र के अहमदनगर में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed