{"_id":"6b0c6d6aef980153810fd67c","slug":"claims-and-objections-were-received-at-437-polling-stations-political-parties-also-became-active-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-161351-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 437 मतदान केंद्रों पर दावे व आपत्तियां मिलीं, राजनीतिक दल भी हुए सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 437 मतदान केंद्रों पर दावे व आपत्तियां मिलीं, राजनीतिक दल भी हुए सक्रिय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। रविवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर अपने संबंधित बूथों पर मतदाताओं के साथ राजनीतिक दल भी सक्रिय रहे। इस दौरान क्षेत्र के 437 मतदान केंद्रों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त हुईं। सहायक निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया अभियान 28 और 29 नवंबर तक चला।
विशेष पुनरीक्षण अभियान दिवस पर सभी पदाविहीत अधिकारी व बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे। उन्होंने नागरिकों से विभिन्न प्रपत्र प्राप्त किए और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया जिन नागरिकों की आयु एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
इसके अलावा, मतदाता सूची में संशोधन, स्थानांतरण और नाम हटाने संबंधी आवेदन भी निर्धारित प्रपत्रों पर स्वीकार किए जा रहे हैं। इस विशेष अभियान दिवस को प्रभावी बनाने के लिए सार्वजनिक अवकाश के दिन संबंधित विद्यालयों, जूनियर हाईस्कूलों, इंटर कॉलेजों, महाविद्यालयों और अन्य सरकारी भवनों को खुला रखने के निर्देश दिए गए थे। इन स्थानों पर मतदान केंद्र स्थापित थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विभिन्न ग्राम सभाओं के उन मतदाताओं के मामलों का निस्तारण कराया जिन्हें नोटिस मिले थे। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों से फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील भी की। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदाताओं से समय रहते नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने का आह्वान किया।
उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, अपने मतदाता विवरण की जांच करें और किसी भी त्रुटि को समय रहते सही कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे और निर्वाचक नामावली त्रुटि रहित बनाई जा सके।-