फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Now education will be provided in council schools of Hansar on the lines of convent

Sant Kabir Nagar News: अब कान्वेंट की तर्ज पर हैंसर के परिषदीय विद्यालयों में होगी पढ़ाई

Tue, 11 Mar 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now education will be provided in council schools of Hansar on the lines of convent
धनघटा। आकांक्षी नगर योजना के तहत अब कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के 24 परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन के लिए स्मार्ट क्लास चलाए जाएंगे। यहां पर नगर पंचायत शुद्ध पेयजल, प्रकाश और स्मार्ट क्लास चलाने के लिए सौर ऊर्जा इन्वर्टर की व्यवस्था करने जा रही है। विद्यालयों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर पंचायत ने खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार पासी ने बताया कि शासन स्तर पर प्रदेश की सभी नगर पंचायत के परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की योजना लागू हुई है। फेलोज अंजनी कुमार ने बताया कि प्रदेश में हैंसर बाजार धनघटा पहला नगर पंचायत हैं, जहां पर स्मार्ट क्लास के लिए लगी एलईडी टीवी का इंस्टालेशन शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नील मणि ने कहा कि किसी भी समाज को आगे ले जाना है तो उसकी नींव शिक्षा को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के कुल 24 परिषदीय विद्यालय हैं जिनमें से 21 विद्यालयों पर एलईडी टीवी का इंस्टालेशन शुरू कर दिया गया है। शेष तीन के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है, जो स्वीकृति मिलने के बाद लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में स्वास्थ्य, शिक्षा, शुद्ध पेयजल, सड़क, साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में एक और अध्याय जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत के कुल 24 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ आवश्यक बैठक नगर पंचायत पर हुई। जिसमें व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार में नगर पंचायत ने निशुल्क एक्स-रे की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed