फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   no english teacher in governmrnt school

क-ख-ग वाले पढ़ा रहे ए-बी-सी-डी

Sun, 24 Apr 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
no english teacher in governmrnt school
क-ख-ग वाले पढ़ा रहे ए-बी-सी-डी
विज्ञापन

जनपद के 70 स्कूलों में नहीं हैं अंग्रेजी विषय के शिक्षक
107 परिषदीय स्कूलों को किया गया है अंग्रेजी माध्यम में
इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ा रहे हिंदी माध्यम के शिक्षक
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए जिले के 107 परिषदीय स्कूलों को इंग्लिश मीडियम में परिवर्तित किया गया है। इनमें से 70 विद्यालयों में अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई। इन स्कूलों में क-ख-ग पढ़ाने वाले शिक्षक ही ए-बी-सी-डी पढ़ा रहे हैं। वहीं, इन स्कूलों में डेस्क और बेंच भी नहीं है।
वर्ष 2016 में शासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित करने का अभियान शुरू किया गया। पहले चरण में हर ब्लॉक से पांच-पांच बेहतर विद्यालयों का अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय के रूप में चयन किया गया। इनमें नौ ब्लॉकों से 45 परिषदीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के रूप में परिवर्तित हो गए। इसके बाद भी विद्यालयों का अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तन किया गया। फिलहाल 107 परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया गया है। इनमें से 10 विद्यालय जूनियर स्तर के हैं। अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित करने के बाद विद्यालयों में अंग्रेजी के शिक्षकों की तैनाती के लिए आवेदन मांगे गए। कुल 37 विद्यालयों में ही अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक तैनात हो सके। 70 परिषदीय विद्यालय बिना अंग्रेजी के शिक्षक के ही चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है, इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो कारणों का पता लगाया जाएगा कि चयनित शिक्षक इन विद्यालयों में क्यों नहीं पहुंचे। इन विद्यालयों में अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को भेजकर पठन पाठन संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, बीएसए
इन विद्यालयों में नहीं हैं अंग्रेजी विषय के शिक्षक
खलीलाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय प्रथम खलीलाबाद, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय खलीलाबाद, प्राथमिक विद्यालय गोलारगड़ गंज, नाथनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नाथनगर प्रथम, बघौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बघौली, मेंहदावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दक्षिणपट्टी, हैंसर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सोनाड़ी, पौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शनिचरा को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed