{"_id":"6480c12f57f1b255b502a0ed","slug":"ncc-cadets-training-camp-khalilabad-news-c-7-1-197921-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
Wed, 07 Jun 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों को बैंकिंग की जानकारी देते एसबीआई के मैनेजर विवेक कुमार।संवा
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में चल रहे 44 वीं वाहिनी एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवे दिन कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी सब इंस्पेक्टर परमहंस व मुख्य आरक्षी संजय राय, अयोध्या प्रसाद साहनी व कांस्टेबल मयंक पाठक ने शिविर में प्रतिभाग कर रहे कैडेट्स को यातायात संबंधी जानकारी दी।
यातायात प्रभारी ने कैडेट्स को यातायात नियमों का पालन करने तथा बिना हेलमेट के गाड़ी न चलाने की बात कही और बताया कि अगर हम यातायत नियमों का पालन करते हैं तो होने वाली दुर्घटनाओं को रोक सकते है। वहीं स्टेट बैंक आफ इंडिया के बैंक मैनेजर विवेक कुमार ने बच्चों को साइबर फ्राड व बैंक में खाते खोलने संबंधी जरूरी जानकारी दी। इस अवसर पर शिविर के कमान अधिकारी कर्नल सतीश कवर ने यातायात पुलिस के सब इंस्पेक्टर परमहंस व स्टेट बैंक आफ इंडिया के मैनेजर विवेक कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एस.एम. पवन कुमार, ट्रेनी जेसीओ काशी, लेफ्टिनेंट अनील गुप्ता, लेफ्टिनेंट सी.पी त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट गुंजन मिश्रा, थर्ड ऑफीसर सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।