फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Navodaya: Application date extended for admission in class six

नवोदय : कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

Sat, 28 Sep 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Navodaya: Application date extended for admission in class six
-अब सात अक्तूबर तक नवोदय की वेबसाइट पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी सात अक्तूबर तक अपना आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर आनलाइन कर सकते हैं। इसके पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर तक थी। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा के प्राचार्य आनंद कुमार मिश्र ने दी है।

बताया कि ऐसे छात्र जो संतकबीरनगर जनपद के मूल निवासी होने के साथ ही जिले के किसी मान्यता प्राप्त या परिषदीय विद्यालय में कक्षा पॉच में अध्ययनरत हैं। आवेदन के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि आठ और नौ अक्तूबर को छात्र अपने आवेदन में नियमानुसार त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन



ऐसे करें प्रवेश के लिए आवेदन

- नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- वेबसाइट पर महत्वपूर्ण समाचार सेक्शन में जाकर कक्षा छह आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके सभी जरूरी जानकारी भरें।

- लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।


आवेदन में हुई त्रुटियों का ऐसे करें सुधार।

- नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

- होम पेज पर ''''JNVST कक्षा VI आवेदन सुधार या फार्म में सुधार जैसा कोई लिंक होगा, उस पर क्लिक करें।

- अपनी क्रेडेंशियल्स दर्ज करके, आवेदन पोर्टल पर लॉग इन करें।

- आवेदन पत्र में ज़रूरी बदलाव करें।

- फाॅर्म को ध्यान से देखें और सबमिट करें। फार्म डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed