फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nagar palika khalilabad first in swachhata suvechhan in basti mandal

स्वच्छता सर्वेक्षण में बस्ती मंडल में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद अव्वल

Sat, 20 Nov 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
nagar palika khalilabad first in swachhata suvechhan  in basti mandal
स्वच्छता सर्वेक्षण में बस्ती मंडल में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद अव्वल
विज्ञापन

प्रदेश स्तर की रैंकिंग में नगर पालिका खलीलाबाद 23वें, मेंहदावल 55वें, मगहर 79वें और हरिहरपुर 331वें स्थान पर
पिछले वर्ष की अपेक्षा सुधरी स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद को बस्ती मंडल में पहला स्थान मिला है। जबकि जिले में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद अव्वल रहा है। इसी क्रम में जिले में नगर पंचायत मेंहदावल को दूसरा स्थान, नगर पंचायत मगहर को तीसरा स्थान और नगर पंचायत हरिहरपुर को चौथा स्थान मिला। जबकि नगर पालिका खलीलाबाद प्रदेश स्तर पर 23वें स्थान पर है।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छता पंकज द्विवेदी ने बताया कि देश क्भ् नगर पालिका और नगर पंचायतों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 कराया गया है। इसकी रैंकिंग सूची जारी की गई है। सभी निकायों को अलग-अलग सूचीबद्ध किया गया है। इसमें नगर पालिका परिषद खलीलाबाद को उत्तर प्रदेश में 23वां स्थान मिला है। जबकि बस्ती मंडल में नगर पालिका खलीलाबाद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में नगर पंचायत मेंहदावल को प्रदेश स्तर पर 55वां स्थान और जिले स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। जबकि नगर पंचायत मगहर को प्रदेश स्तर पर 79वां स्थान मिला है और जिले स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत हरिहरपुुर को प्रदेश स्तर पर 331वां स्थान मिला है। जबकि जिले स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। सभी निकायों ने पिछली बार से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। आगामी वर्ष के सर्वेक्षण में जिले की नगर पालिका परिषद खलीलाबाद और नगर पंचायतें और भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी। डीएम दिव्या मित्तल, एडीएम मनोज कुमार सिंह, ईओ सुरेश मौर्या ने प्रदेश स्तर पर नगर पालिका खलीलाबाद के 23वां स्थान प्राप्त करने और बस्ती मंडल में अव्वल रहने पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। जबकि नगर पंचायतों की रैकिंग में सुधार होने पर संतोष जाहिर किया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed