फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mp mla organised chaupal

सांसद, विधायक ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

Fri, 15 Apr 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
mp mla organised chaupal
धर्मसिंहवा में चौपाल लगाकर समस्या सुनते सांसद और विधायक।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सांसद, विधायक ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

धर्मसिंहवा में आयोजित हुई सांसद और विधायक की चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। सांसद प्रवीण निषाद व मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को धर्मसिंहवा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

विधायक अनिल त्रिपाठी ने धर्मसिंहवा में बन रहे बौद्ध स्तूप की गुणवत्ता के बारे में जब लोगों ने पूछा तो लोगों ने काम ठीक न होने की बात कही। विधायक ने कार्यदायी संस्था के एक्सईएन को हिदायत दी। इसी प्रकार से सेवाइचपार के सुरेश ने प्रधानमंत्री आवास न मिलने की शिकायत की। जिसे जांच के लिए बीडीओ से कहा गया। धर्मसिंहवा के कुछ लोगों ने कांदू समाज का होने के बाद भी उन्हें पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र नहीं मिलने का आरोप लगाया। इसके लिए तहसीलदार को मामले से अवगत कराया गया। कुसम्हा के मजनू ने शिकायत की कि उससे बैनामा कराने के नाम पर एक व्यक्ति ने कुछ वर्ष पहले धन ले लिया। अभी तक न तो बैनामा किया और न ही धन वापस कर रहा है। विधायक ने थाने के उपनिरीक्षक संजय सिंह से जांच कर पैसा वापस कराने को कहा। धर्मसिंहवा के लोगों ने एक बार पुन: धर्मसिंहवा को नगर पंचायत का दर्जा व साथ ही बनकटा से अतरी नानकार को जाने वाली सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की। कस्बे में नाली बनाकर जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। इस अवसर पर तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव, बीडीओ रामानंद वर्मा, एडीओ पंचायत समाज कल्याण गोरख पांडेय, एसआई संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख सांथा अरविंद जायसवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष रणवीर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed