फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MLA supporters dressed in the statue of the MP

विधायक समर्थकों ने सांसद के पुतले का जूता पहनाया

Thu, 07 Mar 2019 11:58 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 07 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
बखिरा(संतकबीरनगर)। सांसद व विधायक के बीच हुई मारपीट का मामला पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। विधायक के गांव मेड़रापार में समर्थकों ने बृहस्पतिवार को सांसद के पुतले को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया और सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

मेड़रापार ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार गौतम की अगुवाई में युवकों ने बृहस्पतिवार की दोपहर में सांसद शरद त्रिपाठी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए खलीलाबाद- सहजनवा मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद के पुतले को जूते-चप्पलों की माला पहनाई। ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार गौतम ने कहा कि सांसद ने जो कार्य किया है, उससे गांव के लोग आहत हैं। इस मामले में सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर केशव निषाद, राहुल, दीनानाथ, शहेस मणि, सुरेश समेत तमाम लोग मौजूद थे। रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सांसद और विधायक के बीच हुई मारपीट के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को पौली चौराहे पर विधायक राकेश सिंह बघेल के समर्थक इकट्ठा हुए और सांसद शरद त्रिपाठी के विरोध  में नारेबाजी करते हुए पुतला जलाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पौली पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर शांत कराया। विधायक समर्थकों ने नारे भी लगाए। इस दौरान मांधाता सिंह, जयप्रकाश पाल, प्रदीप पाल, अंकित, विजयपाल, विपिन पाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed