{"_id":"6962af8294c4bf31b90e3d1d","slug":"mehdipur-won-the-cricket-final-match-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-144203-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदूपार ने जीता क्रिकेट का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदूपार ने जीता क्रिकेट का फाइनल मुकाबला
Sun, 11 Jan 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार में चल रही मेंहदूपार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। मेंहदूपार ने मदुआपुर की टीम को 6 विकेट से हरा कर ट्राॅफी जीत ली। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मेंहदूपार के ही खिलाड़ी अमन को और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विनय को दिया गया। मेंहदूपार में प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को मदुआपुर व मेंहदूपार के टीम के बीच में फाइनल मैच खेला गया। मेंहदूपार की टीम टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। मदुआपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर के मैच में 12 ओवर खेल कर आलआउट हो गई और 94 रन का लक्ष्य रखा। मेंहदूपार की टीम ने 12 ओवर 5 गेंद में ही अंतिम छक्का मार कर 99 रन बनाकर प्रतियोगिता को छह विकेट से जीत लिया।
पांच विकेट लेने वाले विनय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार चार मैच में 84 रन और 7 विकेट हासिल करने वाले मेंहदूपार के ही खिलाड़ी अमन को दिया गया। फाइनल मैच के विजेता का पुरस्कार नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार के संस्थापक रामचंद्र शुक्ल ने दिया। उपविजेता का पुरस्कार भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने प्रदान किया। इस दौरान कमेंटेटर हरिओम शुक्ला, शिवम पांडेय, देवेश पांडेय, बृजेश यादव, अरुण शर्मा, योगेंद्र सिंह, संजय पांडेय, छोटू शुक्ला, निशांत त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद