फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married woman beaten and driven out of her home; FIR registered against five people.

Sant Kabir Nagar News: विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पांच पर प्राथमिकी

Sat, 17 Oct 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and driven out of her home; FIR registered against five people.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज में दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों पर प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। धनघटा पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़िता की शादी पांच मई 2023 को बस्ती के मोहम्मद अलीम से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति, सास समरून, ननद शाहजहां व जैतून और पति के मौसा मो. हुसैन उर्फ टेनी ने दहेज में दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। 19 मार्च 2024 को बेटी पैदा होने के बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। पति नशे में मारपीट करता था और अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर 20 जून 2025 को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर स्त्रीधन छीन लिया और घर से निकाल दिया। उसका सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed