फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahima becomes police chief for a day

Sant Kabir Nagar News: महिमा बनीं एक दिन की कोतवाल

Sat, 17 Oct 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mahima becomes police chief for a day
कोतवाली खलीलाबाद में एक दिन की प्रभारी बनी महिमाफोटो स्रोत विभागकोतवाली खलीलाबाद में एक दिन की 
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर खलीलाबाद की कक्षा-12 की छात्रा महिमा पांडेय को एक दिन के लिए कोतवाली खलीलाबाद का प्रभारी बनाया गया। कोतवाल की भूमिका निभाते हुए महिमा ने थाने का निरीक्षण किया और जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित पुलिसकर्मियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे की इस पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है।
एक दिन की थाना प्रभारी बनीं महिमा ने थाना कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से उनके कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी भी ली। जनसुनवाई के दौरान महिमा ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों का नियमानुसार और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का यह अवसर उनके लिए खास अनुभव रहा। मिशन शक्ति के तहत पुलिस बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन की जानकारी देकर जागरूक कर रही है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बेटियों को सुरक्षा के साथ नेतृत्व और निर्णय लेने के अवसर उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed