फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Interaction with women at Puja pandals; tips shared on protection against cybercrime

Sant Kabir Nagar News: पूजा पंडालों में महिलाओं से संवाद, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

Sat, 17 Oct 2026 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Interaction with women at Puja pandals; tips shared on protection against cybercrime
महुली। नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान शांति-सुरक्षा बनाए रखने और महिलाओं को जागरूक करने के लिए महुली पुलिस अभियान चला रही है। महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न पूजा पंडालों और प्रमुख स्थलों पर गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूजा-अर्चना के लिए पहुंची महिलाओं और बालिकाओं से उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने उन्हें किसी भी तरह की असुविधा या परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन समेत अन्य उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल और मैसेज पर निजी या बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed