फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions issued to complete the task of rationalizing polling stations by November 2nd

Sant Kabir Nagar News: मतदेय स्थलों का संभाजन का कार्य दो नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश

Fri, 16 Oct 2026 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to complete the task of rationalizing polling stations by November 2nd
संतकबीरनगर। एक जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान व मतदेय स्थलों के संबंध में शुक्रवार के राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें विशेष संक्षिप्त परीक्षण के लिए जारी की गई गतिविधियों में मतदेय स्थलों का संभाजन का कार्य दो नवंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी व एसडीएम न्यायिक राजकुमार की मौजूदगी में हुई। बताया गया कि मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करते हुए 28 दिसंबर 2026 तक प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण किए जाने की तिथि निर्धारित की गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम खलीलाबाद ने बताया कि मतदेय स्थलों की गतिविधियों की तैयारी के संबंध में 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के संभाजन की कार्रवाई पूर्ण की जानी है। 16 से 18 अक्तूबर 2026 तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण, नए मतदेय स्थल स्थापित करने के लिए भवनों का चिह्नांकन एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराना, 19 अक्तूबर को आपत्तियों एवं सुझावों के लिए मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन एवं मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना, 26 अक्तूबर 2026 को वर्तमान संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक के आयोजन के पश्चात शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 अक्तूबर 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ भेजने के लिए उपलब्ध कराए जाने की तिथि निर्धारित की गई है।

बैठक में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव रामदरश यादव, जिला सचिव बसपा अभिषेक कुमार, सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव आम आदमी पार्टी, जिला सचिव कांग्रेस शहरे आलम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हैदर अब्बास व सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed