फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   inspection on rajnauli village

शिकायत पर मनरेगा लोकपाल ने की जांच, बयान दर्ज

Sat, 28 May 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
inspection on rajnauli village
रजनौली गांव में मनरेगा कार्यों की जांच करते मनरेगा लोकपाल।संवाद - फोटो : KHALILABAD
शिकायत पर मनरेगा लोकपाल ने की जांच, बयान दर्ज
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत रजनौली में मनरेगा के तहत हुए कार्यों का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत रजनौली में शनिवार को मनरेगा लोकपाल के जरिए जांच की गई। लोकपाल ने शिकायतकर्ता और प्रधान का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही लोकपाल ने अभिलेखों की जांच करने की बात कही।

रजनौली निवासी आदित्य राय ने मनरेगा लोकपाल को शिकायती पत्र दिया था जिसमें कहा था कि ग्राम पंचायत में मनरेगा का कार्य गाइडलाइन के विपरीत कराया गया है। ग्राम पंचायत के जरिए गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित श्रम और सामग्री के अनुपात को दरकिनार करते हुए कार्य कराए गए हैं। शिकायत की जांच के लिए लोकपाल मनरेगा पीके लाल शनिवार को ग्राम पंचायत रजनौली पहुंचे और पंचायत भवन में मामले की जांच की। अभिलेखों की जांच की तथा शिकायतकर्ता और ग्राम प्रधान का बयान दर्ज किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम मिलन यादव, पंचायत सचिव अवनीश कुमार, अवर अभियंता लघु सिंचाई समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed