{"_id":"629264b1ff03fb60d77d00d1","slug":"inspection-on-rajnauli-village-khalilabad-news-gkp438470483","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर मनरेगा लोकपाल ने की जांच, बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर मनरेगा लोकपाल ने की जांच, बयान दर्ज
विज्ञापन
रजनौली गांव में मनरेगा कार्यों की जांच करते मनरेगा लोकपाल।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
शिकायत पर मनरेगा लोकपाल ने की जांच, बयान दर्ज
- ग्राम पंचायत रजनौली में मनरेगा के तहत हुए कार्यों का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत रजनौली में शनिवार को मनरेगा लोकपाल के जरिए जांच की गई। लोकपाल ने शिकायतकर्ता और प्रधान का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही लोकपाल ने अभिलेखों की जांच करने की बात कही।
रजनौली निवासी आदित्य राय ने मनरेगा लोकपाल को शिकायती पत्र दिया था जिसमें कहा था कि ग्राम पंचायत में मनरेगा का कार्य गाइडलाइन के विपरीत कराया गया है। ग्राम पंचायत के जरिए गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित श्रम और सामग्री के अनुपात को दरकिनार करते हुए कार्य कराए गए हैं। शिकायत की जांच के लिए लोकपाल मनरेगा पीके लाल शनिवार को ग्राम पंचायत रजनौली पहुंचे और पंचायत भवन में मामले की जांच की। अभिलेखों की जांच की तथा शिकायतकर्ता और ग्राम प्रधान का बयान दर्ज किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम मिलन यादव, पंचायत सचिव अवनीश कुमार, अवर अभियंता लघु सिंचाई समेत अन्य मौजूद रहे।