फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Husband doubted the character, then wife tried kill herself

Sant Kabir Nagar News: पति ने चरित्र पर किया शक, तो पत्नी ने जान देने की कोशिश की

Thu, 29 Jun 2023 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Husband doubted the character, then wife tried kill herself
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के चरित्र पर पर पति ने शक करते हुए बुधवार की शाम को डांट-फटकार लगाते हुए गंभीर आरोप मढ़ा। इससे खफा होकर महिला रात में करीब दस बजे सरयू नदी में कूदकर जान देने के लिए नदी के किनारे पहुंच गई। जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण दौड़ कर वहां पहुंच गए और महिला को पकड़ कर घर ले गए। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को महिला रिपोर्टिंग चौकी धनघटा पर विवाहिता के मायके और ससुरालियों के बीच देर शाम तक पंचायत होती रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करके परिवार का जीविकोपार्जन करता है। 20 दिन पहले पति घर आया। उसके दो दिन बाद महिला के मायके का रहने वाला एक युवक महिला के ससुराल पहुंचा। थोड़ी देर रहने के बाद चला गया, लेकिन इस दौरान जब कई बार युवक का आना-जाना हुआ तो महिला के पति को शक हुआ। उसने युवक के बार- बार आने का उससे कारण पूछा तो महिला को नागवार लगा। इस बात को लेकर चार दिनों से महिला और उसके पति के बीच तकरार हुआ करता था। बुधवार की शाम महिला का पति महिला का मोबाइल उससे छीन लिया और मायके से आने वाले युवक के साथ महिला का अवैध संबंध होने का आरोप उसके ऊपर मढ़ दिया। इससे नाराज होकर महिला रात करीब दस बजे अकेले घर से निकली और गांव से थोड़ी दूर पर बहने वाली सरयू नदी के तट पर पहुंच गई। इसकी जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो वह पड़ोसियों के साथ दौड़ते हुए महिला के पास पहुंचे और उसे पकड़कर घर लाए। बृहस्पतिवार की सुबह महिला के मायके के भी तमाम लोग आ गए। कुछ देर तक गांव पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। उसके बाद महिला को लेकर मायके के लोग धनघटा थाने पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच देर शाम तक पंचायत चलती रही। महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी गौरी शुक्ला ने इस संबंध में कोई तहरीर मिलने से इंकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed