फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   hindu yuva vahini give gyapan to upper sdm

Sant Kabir Nagar News: मदरसे में तैनात शिक्षक की जांच कराने की मांग

Mon, 05 Dec 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
hindu yuva vahini give gyapan to upper sdm
कलेक्ट्रेट में अपर एसडीएम नवीन श्रीवास्तव को ज्ञापन हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी आनद शंकर पाठ - फोटो : KHALILABAD
मदरसे में तैनात शिक्षक की जांच कराने की मांग
विज्ञापन

- हियुवा के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व जिला प्रभारी आनंद शंकर पाठक के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मदरसे के एक शिक्षक पर पीएफआई संगठन से तालमेल के आरोपों की जांच की मांग की।
हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी आनंद शंकर पाठक ने कहा कि खलीलाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति बस्ती जनपद के एक मदरसे में शिक्षक के पद पर तैनात है। इसका संबंध पाकिस्तान सहित अन्य इस्लामिक देशों से है। वह गजवा ए हिंद की सोच को साकार करने के लिए पूर्वांचल में मुस्लिम यावाओं को बहकाकर देश के खिलाफ साजिश रच रहा है।
विज्ञापन

उसके सरपरस्ती में आजमगढ़, बस्ती, संतकबीरनगर, आंबेडकरनगर सहित अनेक जिलों में विदेशी चंदों से मदरसे संचालित किए जा रहे हैं। इस पर पहले भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। इस शिक्षक के बैंक खाते व अन्य संपत्तियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। इस दौरान टुनटुन राय, वेद तिवारी, सुभाष त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed