फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   girl found in hanging, dead during meditation

लटकती मिली किशोरी

Tue, 23 Jul 2019 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
girl found in hanging, dead during meditation
कोदवट गांव निवासी मृतका अनुष्का के रोते बिलखते परिजन - फोटो : KHALILABAD
कमरे में फंदे से लटकी मिली किशोरी, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

- महुली थाना क्षेत्र के कोदवट गांव की दलित बस्ती का मामला
- मृतका के परिजन सगे चाचा और उसके परिवार पर लगा रहे हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवट के दलित बस्ती में 14 वर्षीया किशोरी सोमवार की शाम अपने कमरे में फंदे से लटकती मिली। इलाज के लिए गोरखपुर लेकर जाते समय किशोरी की मौत हो गई। घरवाले परिजन पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का आरोपी सगे चाचा व उनके परिवार वालों पर लगा रहे हैं। आरोपी चाचा परिवार समेत गायब है। मंगलवार की सुबह महुली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोदवट के दलित बस्ती निवासी चंद्रभान रोजगार के लिए गुजरात गए हैं। घर पर पत्नी सरोजा देवी दो बेटियों नेहा और 14 वर्षीया अनुष्का उर्फ निशा के साथ रहती है। सोमवार की देर शाम घर के एक कमरे में सीमेंट सीट की छत में लगे बांस में दुपट्टा के फंदे से अनुष्का उर्फ निशा लटकी हुई थी। उसकी हालत अत्यंत नाजुक थी। मां सरोजा उसे सीएचसी नाथनगर ले गई जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। गोरखुपर जाते समय रास्ते में अनुष्का उर्फ निशा की मौत हो गई। सुबह घरवालों ने महुली पुलिस को खबर दी तो गांव पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतका अनुष्का उर्फ निशा की मां सरोजा देवी का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर अक्सर अपने जेठ (पति चंद्रभान के भाई) सर्वजीत से विवाद होता रहता है। सोमवार को घर के सामने पेड़ पर लगे झूले पर झूलने को लेकर उनकी पुत्री अनुष्का उर्फ निशा तथा सर्वजीत की पुत्री पूजा के बीच विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची डॉयल 100 टीम ने मामला शांत कराया था। सरोज देवी का आरोप है कि सोमवार की शाम को वह अपनी बड़ी पुत्री नेहा के साथ घर से बाहर गई थीं। इस दौरान घर में निशा अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए पुत्री की पिटाई की गई तथा गले में फंदा डालकर छत में लगे बांस से लटका दिया गया। इस संबंध में एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि मृतका के गले के अलावा शरीर पर अन्य कहीं निशान नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन अभी तहरीर नहीं दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed