फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gangster action taken against seven members of inter-district vehicle theft gang

Sant Kabir Nagar News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सात गुर्गों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Gangster action taken against seven members of inter-district vehicle theft gang
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाने की पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सात गुर्गों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जिले में आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी आजमगढ़, जौनपुर व सुल्तानपुर जनपद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एसओ बेलहरकला अनिल कुमार ने बताया कि गिरोह का सरगना शहनवाज उर्फ सेराज निवासी अमगिलिया थाना अहरौला, आजमगढ़ अपने गिरोह के सदस्यों जैनुद्दीन उर्फ मिथुन उर्फ कबूतर निवासी सैदगोरारी थाना खेजासराय, जौनपुर, चंदू उर्फ विकास कुमार निवासी शहाबुद्दीन थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर, सूरज उर्फ रामू निवासी परशुरामपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर, गोलू उर्फ अरविंद लोना निवासी मगरसनकला मेवपुर थाना करौंदीकला, सुल्तानपुर, संतोष निवासी नरायनपुर थाना करौंदीकला, सुल्तानपुर, शैलेष उर्फ छोटू निवासी नरायनपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर के साथ एक गिरोह बना लिया है।
विज्ञापन

यह अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय हैं। इस गैंग ने थाना क्षेत्र के जंगल बेलहर से 25 मई 2025 को बोलेरो चुराई थी। साथ ही 16 व 17 मई 2025 को रात्रि में कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी सरौली से बोलेरो व अन्य स्थान से पिकअप चोरी की थी। आरोपी कूट रचना करके वाहनों पर फर्जी रजिस्ट्रेश नंबर लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंग के कुछ सदस्यों ने एक जुलाई 2025 को मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम कौवाठोर से एक बकरी चोरी की थी। चोरी के अपराध से अर्जित सामानों को बेचकर मिले धन को बांट लेते थे। इनके आपराधिक कृत्य से आसपास व क्षेत्र के काफी भय का माहौल था। कोई भी व्यक्ति इस गैंग के भय से गवाही देने के लिए तैयार नहीं होता है। इसकी वजह से इनका समाज में स्वच्छंद रहना जनहित में नहीं है।

इनके आपराधिक क्रियाकलाप उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत आता है। इस गैंग के खिलाफ पत्रावली तैयार करके 21 फरवरी को अनुमोदन के लिए जिला मजिस्ट्रेट के यहां भेजा गया था। जहां से 28 फरवरी को अनुमोदन मिलने के बाद उक्त गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed