{"_id":"63349022a6a96a5a2b104cd2","slug":"forgery-found-in-rasan-taking-khalilabad-news-gkp452137226","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक खाते रहे कोटे का अनाज, परिजन कर रहे थे उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक खाते रहे कोटे का अनाज, परिजन कर रहे थे उठान
विज्ञापन
बघौली ब्लॉक के बरईपार गांव में जिलापूर्ति अधिकारी ने कैंप लगा कर राशन कार्ड के बारे में गांव के ल?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक खाते रहे कोटे का अनाज, परिजन कर रहे थे उठान
- जिला पूर्ति अधिकारी की जांच में खुला मामला
- कोटेदार की जमानत राशि जब्त करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड बघौली के बरईपार में 16 कार्डधारकों की मौत के बाद भी उनके नाम पर राशन का उठान किया जाता रहा। परिजन कोटेदार के यहां से अंगूठा लगाकर राशन ले रहे थे। जिला पूर्ति अधिकारी के निरीक्षण में यह मामला सामने आया है।
अब डीएम ने मृतक कार्डधारकों के नाम सूची से हटवाने और परिवार के सदस्यों का दूसरा राशन कार्ड बनाने के निर्देश डीएसओ (जिला पूर्ति अधिकारी) को दिए हैं। वहीं, कोटेदार की जमानत राशि जब्त करने और पूर्ति निरीक्षक को चेतावनी पत्र देने का भी निर्देश दिए हैं।
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि बरईपार गांव निवासी बाल गोविंद सिंह ने शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि बरईपार में पूर्ति निरीक्षक व कोटेदार की मिलीभगत से अनाज व अन्य संसाधन की कालाबाजारी की जा रही है। मृतक के नाम के राशन कार्ड से अनाज लिया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएसओ राजीव शुक्ला को गांव में कैंप लगाकर सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए गए। 27 सितंबर को डीएसओ ने बरईपार गांव में कैंप लगाकर शिकायत की बिंदुवार जांच की। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के कुल 40 कार्डधारकों एवं सदस्यों के बयान दर्ज किए गए।
जांच में पता चला कि 16 कार्डधारकों के मुखिया की मौत हो गई है। परिवार के सदस्य उनके नाम का भी राशन उठाते हैं। डीएम ने कहा कि जिला पूर्ति निरीक्षक खलीलाबाद को निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल मृतक कार्डधारकों के नाम सूची से हटवाएं। उनके स्थान पर नियमानुसार अभिलेख प्राप्त कर परिवार के अन्य सदस्यों के नाम राशन कार्ड जारी कराएं।
डीएम ने कहा कि कोटेदार की जमानत की धनराशि जब्त करने और पूर्ति निरीक्षक को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए चेतावनी पत्र निर्गत करने को कहा गया है।