{"_id":"6b0c691d3c4512d4ba0e44a5","slug":"for-the-census-enumerators-will-visit-homes-starting-december-1st-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-161368-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जनगणना के लिए एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जनगणना के लिए एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
विज्ञापन
मेंहदावल। जनगणना-2027 के अंतर्गत एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे, तो उन विवाहित महिलाओं को असहज कर देने वाले सवालों के लिए भी तैयार रहना होगा, जिनसे उनके जख्म ताजा हो सकते हैं। दरअसल, प्रगणकों को जन्म लेने के तुरंत बाद या कुछ समय उपरांत मृत हो चुके बच्चों की भी गिनती करने को कहा गया है। इनकी कुल संख्या व लिंगवार गणना पिछले एक वर्ष तक की जाएगी।
फील्ड ट्रेनर वेद प्रकाश और राजकुमार ने बताया कि प्रगणकों को यह बताया गया है कि किसी के जख्मों को नहीं कुरेदते हुए यह भावुक सवाल कुशलतापूर्वक पूछें, जिससे उत्तरदाता की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
जनगणना अनुदेश पुस्तिका में इस सवाल को पूछने और इसे अंकित करने का तरीका समझाया गया है। एक दिसंबर से सभी प्रगणक अपने पर्यवेक्षकों के निर्देशन में हर घर लोगों की गणना के लिए पहुंचेंगे। इसमें जीवित जन्मे व बाद में मृत बेटा व बेटी की अलग-अलग संख्या दर्ज होगी।
विज्ञापन
प्रगणकों को कौन-कौन से सवाल करने हैं और किस प्रकार से जानकारी प्राप्त करना है, इसे प्रशिक्षण में भली-भांति समझाया जा रहा है। प्रश्न संख्या-33 पर पिछले एक वर्ष के दौरान जीवित जन्मे बच्चों की संख्या पता लगाने को कहा गया है।
यह प्रश्न केवल वर्तमान में विवाहित महिलाओं के लिए ही होगा। एक वर्ष की गणना संदर्भ तिथि या गणना अवधि के अंतिम दिन से एक वर्ष पहले तक की जाएगी। इसमें यदि बेटी या बेटे का जीवित जन्म हुआ और यहां तक कि जन्म के तुरंत बाद उसकी मृत्यु हो गई, तो उसकी भी गणना होगी।
हालांकि मृत जन्मे बच्चे को नहीं गिना जाएगा। जीवित जन्मे व बाद में मृत बेटा व बेटी की अलग-अलग संख्या दर्ज होगी। जुड़वा बच्चे होने पर लिंगानुसार अलग-अलग प्रविष्टियां अंकित होंगी। इसके अलावा परिवार के प्रत्येक सदस्य के कुल कितने बैंक खाते हैं, इसे भी दर्ज करना है।
-- -- -- -
बैंक खातों का भी विवरण होगा दर्ज
मेंहदावल। फील्ड ट्रेनर चंदन चौधरी ने बताया कि इसमें सिर्फ वाणिज्यिक बैंकों, जैसे राष्ट्रीयकृत बैंक, निजी बैंक, विदेशी बैंक व सहकारी बैंकों में सभी प्रकार के खाते शामिल होंगे। डाकघर का बचत खाता, सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) या सावधि जमा (एफडी) आदि को अलग खाते के रूप में नहीं माना जाएगा। संवाद