फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fog and cold winds increased the chill

Sant Kabir Nagar News: कोहरे और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Tue, 31 Dec 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 31 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fog and cold winds increased the chill
शाहपुर। दो दिन पहले तक निकल रही तेज धूप की वजह से जहां दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया था। वहीं मंगलवार को सुबह से ही आसमान में छाए बादल और सर्द हवाओं ने एक बार ठिठुरन का एहसास कराया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे तक डुमरियागंज में जहां कोहरा छाया रहा। वहीं दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर के समय हल्की धूप निकली, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। इस वजह से पूरे दिन लोगों की ठंड कंपकपी बंधी रही।
विज्ञापन

बीते दिनों चटक धूप निकलने के कारण मौसम में कुछ सुधार होने के आसार तो दिखाई दिए, लेकिन मंगलवार को फिर एक बार चलीं सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया। तेज हवाएं के साथ कड़ाके की ठंड के बीच लोग असहाय बने नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सुबह के समय भीषण कोहरा होने से सड़कों पर सन्नाटा सा नजर आया। कुछ गाड़ियां सड़कों पर चलती नजर आईं तो वह भी लाइट जलाकर लोग चल रहे थे। दिन में न्यूनतम तापमान गिरने से बच्चे, युवा व बुजुर्ग सभी का हाल बेहाल नजर आए।

इस वजह से दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा। लोग गर्म कपड़ों और रूम हीटर के सहारे सर्दी से राहत पाने का प्रयास करते रहे। सर्दी के चलते बाजारों में भी कम भीड़ नजर आई।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed