{"_id":"638b887a8552881c7916517b","slug":"fire-in-gas-cylinder-pipe-four-people-scorched-khalilabad-news-gkp4596323163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गैस सिलिंडर की पाइप में लगी आग, चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गैस सिलिंडर की पाइप में लगी आग, चार लोग झुलसे
Sun, 04 Dec 2022 02:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 02:42 PM IST
सार
संतकबीरनगर जिले के पौली स्थित चाय की दुकान में गैस सिलिंडर की पाइप में रिसाव से शनिवार को आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। चाय की दुकान पर बैठे चार लोग झुलस गए। पुलिस ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पौली में आग से झुलसे हुए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
- फोटो : KHALILABAD
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के पौली स्थित चाय की दुकान में गैस सिलिंडर की पाइप में रिसाव से शनिवार को आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। चाय की दुकान पर बैठे चार लोग झुलस गए। पुलिस ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
बाबा कंकडे़श्वर नाथ शिव मंदिर के बगल में चाय की दुकान है। ग्राहकों को चाय देने के लिए दुकानदार ने जब गैस सिलिंडर को खोला तो उसके पाइप से रिसाव होकर आग लग गई। दुकान पर बैठे रोसया बाजार निवासी 18 वर्षीय शिवम पुत्र बैजनाथ, परसहर गांव निवासी 28 वर्षीय अच्छेलाल पुत्र रामहित, पचरा निवासी 47 वर्षीय राम स्वार्थ पुत्र रामलखन और अतरौलिया निवासी 45 वर्षीय हरीराम पुत्र बंधु झुलस गए।
आग लगने की घटना को देखकर पुलिस चौकी पौली के कर्मी लोगों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए। गैस सिलिंडर पर भीगा हुआ बोरा डालकर आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में भर्ती कराया गया है। शिवम और अच्छेलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।