फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire havoc, 150 bighas of wheat crop burnt

Sant Kabir Nagar News: आग का कहर, डेढ़ सौ बीघा गेहूं की फसल जली

Sun, 09 Apr 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fire havoc, 150 bighas of wheat crop burnt
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार को आग ने कहर बरपाया। नोक्ता के सिवान लगी आग धीरे-धीरे चारों तरफ तेजी से बढ़ती हुई कठैचा, सकरैचा और बैडडवा तक पहुंच गई। उसके चलते करीब डेढ़ सौ बीघा गेहूं की फसल जल गई। आसमान तक उठता धुंआ देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना पर दमकल वाहन भी पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फसल जलने की सूचना पर विधायक गणेश चौहान, एसडीएम डॉ. रविंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नोक्ता सिवान में दोपहर बाद अज्ञात कारणों से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक लोग पहुंचकर आग को बढ़ने से रोकते, तब तक हवा के झोंके ने लपटों को चारों दिशा में फैला दिया। एक तरफ ग्रामीण आग को नियंत्रित करने का प्रयास करते, तब तक दूसरी तरफ आग विकराल रूप धारण ले रही थी। इस आग लगने की घटना में कठैचा गांव निवासी किसान चंद्रभान यादव, चेतू यादव, दूबर, शिव कुमार, लौहर, वालेदिन चौधरी, जोगेंद्र चौधरी, रविंद्र चौधरी, चंद्र प्रकाश यादव, रोहित यादव की फसल जल गई। इसी तरह अलीनगर गांव निवासी सुभाष चौधरी, गायत्री देवी, गोकर्ण, श्याम करण, राम कोमल, नाथनगर गांव निवासी सतगुरु, राम जियावन, रामचेत सहित कई किसानों की करीब डेढ़ सौ बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

आग की घटना में किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। किसानों का कहना है कि फसल के भरोसे घर की आजीविका चलती है, लेकिन अब सबकुछ बिखर गया है। लोगों का कहना है कि आग लगने से करीब डेढ़ सौ बीघा गेंहू की खड़ी फसल जलने का अनुमान है। मौके पर पहुंचे विधायक गणेश चौहान ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुटे रहे। मौके पर एसडीएम डॉ. रविंद्र सिंह भी पहुंचे और जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed