{"_id":"6ad271bf8d8bbb88410cd307","slug":"farmers-were-taught-the-nuances-of-stubble-management-and-maize-cultivation-at-the-seminar-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-159111-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गोष्ठी में किसानों को सिखाया पराली प्रबंधन और मक्के की खेती की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गोष्ठी में किसानों को सिखाया पराली प्रबंधन और मक्के की खेती की बारीकियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के के तहत कृषि विभाग ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेसिड्यू योजना के अंतर्गत हुआ। इसमें जनपद स्तरीय पराली प्रबंधन कृषक जागरूकता कार्यक्रम एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत कृषक गोष्ठी हुई।
इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद चौरसिया ने मक्का की उन्नतशील खेती एवं पराली प्रबंधन पर चर्चा की। उन्होंने कृषकों से अनुरोध किया कि पराली को किसी हालत में न जलाएं। उसे खेत में ही रहने दें। पराली के खेत में रहने से तमाम फायदे हैं, जिसका उत्पादन पर असर पड़ता है। मक्का की खेती के बारे में उन्होंने किसानों से कहा कि मक्का की खेती तीनों सीजन में की जा सकती है, जिसका बाजार मूल्य अच्छा होने से किसान लाभान्वित होते हैं।
गोष्ठी में वैज्ञानिक डॉ. देवेश ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए एक्स सीटू एवं इन सीटू के बारे में अवगत कराया।