{"_id":"6ad274c05f299c602d0e279a","slug":"eighth-accused-arrested-in-wrestler-brahmanand-murder-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159080-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पहलवान ब्रह्मानंद हत्याकांड में आठवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पहलवान ब्रह्मानंद हत्याकांड में आठवां आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भकठान (गोसाईपुर) गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश में जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या में आठवां आरोपी गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान रामललित यादव के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया है। इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ समस्त आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित कोर्ट भेज दिया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई कोतवाल जय प्रकाश दूबे की अगुवाई में हुई। भकठान (गोसाईपुर) गांव निवासी रमाकांत यादव ने 22 सितंबर को तहरीर देकर जानकारी दी थी कि उनके भाई ब्रह्मानंद यादव बुलेट से गिठनी बाजार जा रहे थे। गांव निवासी राकेश यादव के घर के सामने पहुंचने पर आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर आंखों में पिसी लाल मिर्च डाल दी। इससे वह गिर गए। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल ब्रह्मानंद को परिजन और स्थानीय लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस जांच में दो अन्य नाम भी प्रकाश में आए। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान प्रकाश में अन्य लोगों के नाम आने के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी रामललित यादव ने बताया कि गांव के प्रधान रमाकांत यादव, उनके भाई ब्रह्मानंद और श्रीकांत से परिवार की पुरानी रंजिश थी। आरोपी के मुताबिक, 18 मई 2026 को भी ब्रह्मानंद और उनके साथियों से मारपीट हुई थी, जिसके संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गइ्र थी।
इसी रंजिश में ब्रह्मानंद को रास्ते से हटाने और आगामी प्रधानी चुनाव में रमाकांत यादव को हराने की साजिश रची गई थी।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 22 सितंबर को ब्रह्मानंद की आंखों में लाल मिर्च डालकर उन्हें गिराया गया। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला किया गया और राकेश यादव ने लोहे की गैंती से ब्रह्मानंद के सिर समेत अन्य स्थानों पर वार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बांस का डंडा बरामद किया है।