{"_id":"666cc355eb775dfbbb011427","slug":"donated-blood-to-save-the-lives-of-others-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116092-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए किया रक्तदान
Sat, 15 Jun 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन व जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में आयोजित शिविर में कुल 16 लोगों रक्तदान किया।
उद्घाटन डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया और सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने फीता काटकर किया। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और दो बजे तक चला। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि रक्तदान अत्यंत पुनीत कार्य है। सभी को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। हमारे जरिये किया गया रक्तदान किसी न किसी जरूरतमंद के काम आता है। ऐसे में लोगों के जरिये स्वेच्छा से किए गए रक्तदान से ही ऐसे जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है।
एसपी सत्यजीत गुप्त ने कहा कि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। जो लोग रक्तदान कर रहे है उसने बड़ा दानी कोई नहीं है। सीएमओ डॉ. रामनुज कन्नौजिया ने कहा कि आपके एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जिदंगी बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है। सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने कहा कि न तो खून बाजार में बिकता है और नहीं इसे बनाया जा सकता है। लेकिन इसकी जरूरत कभी न कभी हर किसी को अपने लिए या अपनों के लिए पड़ती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष त्रिपाठी ने किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एपी मिश्र ने ब्लड बैंक के इतिहास से लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन
इस दौरान ब्लड डोनेशन में सहयोग करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमित जैन, श्रवण अग्रहरी, विनीत चड्ढा, डॉ. निशांत सिंह, नितेश दुबे, नित्यानंद त्रिपाठी, अखिलेश, अरुण पांडेय, विनोद विश्वकर्मा, रंजना, अभिनंदन मिश्र, अरुण कुमार, अभय कुमार आदि
इन लोगों ने किया रक्तदान
अरुण कुमार सिंह, द्रोणाचार्य मिश्र, नितेश उपाध्याय, रितेश दुबे, अरुण पांडेय, डॉ. शशि सिंह, प्रवीण यादव, मनोज कुमार, संदीप कुमार अग्रवाल, समीप चड्ढा, आभास डॉ. सोनी सिंह, प्रवीन अग्रवाल, डॉ मनोज मिश्र, मधुबन निषाद, वंश बहादुर सिंह।
30 बार कर चुके हैं रक्तदान
खलीलाबाद के मलोरना के रहने वाले अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वह अबतक 30 बार रक्तदान कर चुके हैं। इससे उन्हें कोई कमजोरी नहीं आती है। उनका एक रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने उनकी बातों को सुना और उन्हें बधाई दी।