{"_id":"674b5247f0850bfd270989cb","slug":"doctors-not-found-in-diagnostic-center-investigation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124720-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच में नहीं मिले चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच में नहीं मिले चिकित्सक
Sat, 30 Nov 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
बेलहर क्षेत्र के लोहरसन में स्वास्थ्य विभाग ने की जांच
बेलहर। क्षेत्र के लोहरसन स्थित एक डायग्नोस्टिक व अल्ट्रासाउंड सेंटर की स्वास्थ्य विभाग ने जांच की। इस दौरान डाॅक्टर व मरीज दोनों नहीं मिले। टीम ने सभी जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजा दिया है।
शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी सांथा के डाॅक्टर अरविंद कुमार ने लोहरसन स्थित उमंग डायग्नोस्टिक व अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। इस दौरान सेंटर पर एक भी मरीज नहीं मिला। पंजीकृत डाॅक्टर भी अनुपस्थित रहे और उनका प्रमाणित फोटो भी बोर्ड पर चस्पा नहीं मिला। सीसीटीवी कैमरा लगा है लेकिन जांच करने पर पता चला की डीबीआर नहीं है। मौके पर केवल सेंटर के संचालक मौजूद रहे।
डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि सभी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही है, वहां से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीएचसी सांथा के अधीक्षक उमर हसमत अंसारी ने बताया कि सेंटर की जांच के लिए सीएमओ के जरिए बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा इतने बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगा गया था सभी रिपोर्ट बनाकर भेज दिया गया।