फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM Prem Ranjan Singh inspected the offices

Sant Kabir Nagar: डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कार्यालयों का किया निरीक्षण, बोले- शिकायतों का समय से करें निस्तारण

Fri, 23 Sep 2022 11:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2022 11:47 AM IST
सार

डीएम ने नजारत, अभिलेखागार, शस्त्रागार सहित अन्य कार्यालयों पर कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी एवं पटल प्रभारी से लंबित पत्रावलियों को अविलंब निस्तारित करने एवं किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से पटल पर न रोकने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
DM Prem Ranjan Singh inspected the offices
कलेक्ट्रेट में कक्ष का निरीक्षण करते डीएम प्रेम रंजन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवागत डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकार्ड को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखने के साथ ही कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन


डीएम ने नजारत, अभिलेखागार, शस्त्रागार सहित अन्य कार्यालयों पर कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी एवं पटल प्रभारी से लंबित पत्रावलियों को अविलंब निस्तारित करने एवं किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से पटल पर न रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें हैं उसे नियमानुसार गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से कार्यालय आएं। इस दौरान एडीएम मनोज कुमार सिंह, ओएसडी बलदाऊ शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकायों में विकास व बुनियादी सुविधाएं दें : डीएम

कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की बैठक हुई। जिसमें नवसृजित और विस्तारित नगरीय निकायों में नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल आपूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि को लेकर चर्चा की गई।

डीएम प्रेम रंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना का उद्देश्य नगर निकायों को विकसित करना एवं नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देना हैं। उन्होंने नगर निकायों में सीवरेज, पेयजल, पार्किंग, सड़क, पार्क, सामुदायिक भवन, परिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, बाजारों में स्ट्रीट लाइट, चौराहों का सौंदर्यीकरण व बिजली क्षेत्र के आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया।

डीएम ने नगरीय निकाय से संबंधित अधिकारियों को डीपीआर का परीक्षण कर उसे भेजने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी, एसडीएम रवींद्र कुमार, डीएसटीओ नागेंद्र कुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी रामजीत प्रसाद, एक्सईएन विद्युत दिव्य रंजन, ईओ मेंहदावल संदीप कुमार सरोज, ईओ बखिरा दिनेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed