फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District remained in headlines for bribe, six corrupt people caught

Sant Kabir Nagar News: घूस के लिए सुर्खियों में रहा जिला, दबोचे गए छह भ्रष्टाचारी

Fri, 03 Jan 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 03 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
District remained in headlines for bribe, six corrupt people caught
संतकबीरनगर। आम जनता को विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार से निजात दिलाने और भ्रष्टाचारियों में भय पैदा करने में सतर्कता अधिष्ठान की टीम कामयाब रही। जागरूकता कहें या बढ़ता भ्रष्टाचार, पूरे साल एंटी करप्शन और विजिलेंस विभाग की टीम जिले में घूमती रहीं। दोनों टीमों ने पूरे वर्ष में छह रिश्वतखोरों को रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा।
विज्ञापन

पिछले एक वर्ष में एंटी करप्शन टीम ने जिले से छह रिश्वतखोरों को रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा। सबसे अधिक चकबंदी विभाग से घूसखोर गिरफ्तार हुए हैं। रिश्वतखोरों के पद की बात करें तो लेखपाल, कानूनगो, डीसीसी न्यायालय चकबंदी पेशकार, बिजली निगम के जेई रंगे हाथ पकड़े गए। वहीं बीएसए कार्यालय भी रिश्वतखोरी के मामले में पीछे नहीं रहा है। इसके बाद भी काम के लिए सुविधा शुल्क लेने की प्रवृत्ति नहीं रुकी है। इससे आजिज आकर लोग एंटी करप्शन एवं विजिलेंस के पास अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं और टीम अपना जाल बिछाकर रिश्वतखोरों को गिरफ्त में लेकर जेल भेजने का काम कर रही है।
विज्ञापन


----------------

इन मामलों में हुई शिकायत

बता दें कि राजस्व संबंधित मामलों पैमाइश सहित अन्य मामले में लेखपालों के रिश्वत लेने के मामले सामने आए। पीड़ितों ने बताया कि भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का खेल इस कदर है कि हर बात व कदम पर पैसा देना पड़ता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की स्थिति में जांच कर कार्रवाई का मात्र आश्वासन मिलता है, जबकि एंटी करप्शन और विजिलेंस विभाग की टीम ऐसे रिश्वतखोरों को तत्काल मौके से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

कोई घूस मांगे तो यहां करें कॉल

टीम ने बताया कि सतर्कता अधिष्ठान की ओर से भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही कराई जाती है। यदि किसी लोक सेवक (राजपत्रित/अराजपत्रित/अन्य) द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत को मांग की जा रही हो तो रिश्वत विरोधी हेल्प लाइन नंबर-9454402484 पर शिकायत की जा सकती है।

-------

केस एक-

चार जनवरी 2023 को खलीलाबाद सदर तहसील स्थित डीसीसी न्यायालय चकबंदी पेशकार मुकेश कुमार यादव को एंटी करप्शन की टीम ने 20 हजार रुपये का घूस लेते हुए उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया था।

केस दो-

29 मार्च को बिजली निगम के जेई अश्वनी पांडेय एवं उनके एक सहयोगी को हाईटेंशन तार हटाने के एवज में 50 हजार रुपये का घूस लेते हुए पुरानी तहसील खलीलाबाद के पास से दबोचकर जेल भेजा।

केस तीन-

नौ मई को वेतन विसंगति ठीक करने के लिए 50 हजार रुपये घूस लेते बीएसए कार्यालय में तैनात लेखा बाबू शरदेंदु कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने बीएसए ऑफिस से पकड़कर जेल भेजने का काम किया।

केस चार-

चार सितंबर को एंटी करप्शन की टीम ने धनघटा तहसील में तैनात लेखपाल को धनघटा पौली मार्ग पर दस हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर महुली थाना में केस दर्जकर जेल भेजा।


केस पांच-

21 अगस्त को मेंहदावल में चकबंदी कानूनगो अंगद सिंह को तहसील गेट के बगल से विजिलेंस बस्ती की टीम ने पांच हजार रुपये घूस के साथ गिरफ्तार करके बखिरा थाना पर केस दर्जकर जेल भेजने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed