फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   You want to look at the school for posting bid

मनचाहे स्कूल में पोस्टिंग के लिए लग रही बोली 

Mon, 03 Oct 2016 11:43 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 03 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
You want to look at the school for posting bid
टीचर - फोटो : demo pic
बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय तबादले में आए शिक्षकों की तैनाती को लेकर खेल शुरू हो चुका है। मनचाहा विद्यालय पाने के लिए शिक्षकों से 15 हजार तक की डिमांड की जा रही है। जिसकी शिकायत डीएम और बीएसए तक पहुंच चुकी है। डीएम ने ऐसी हरकत करने वाले लिपिकों की गोपनीय जांच शुरू करा दी है। 
विज्ञापन


 दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग में शासन स्तर से अंतरजनपदीय तबादला हुआ है। जिसमें जिले से लगभग 235 शिक्षकों का दूसरे जनपद तबादला हो चुका है और जनपद में 126 शिक्षक अन्य जनपदों से आए हैं। शिक्षकों को आए करीब 20 दिन का समय बीत चुका है। शिक्षक विद्यालय पर तैनाती के लिए लगातार बीएसए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। 30 सितंबर को बीएसए कार्यालय ने शिक्षकों से ब्लॉकों का विकल्प लेने के लिए चार अक्टूबर को कार्यालय पर पहुंचने को कहा है। चर्चा है कि दो और तीन अक्टूबर को ही शिक्षकों के मोबाइल पर एक लिपिक का नाम लेकर फोन कर 15 हजार रुपये की डिमांड की गई, बदले में मनचाहा विद्यालय देने का भी भरोसा दिया गया। सोमवार को यह मामला डीएम तक पहुंचा।
विज्ञापन


 इस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए बीएसए को विकल्प देने वाले शिक्षकों को तरजीह देने को कहा। इसके साथ ही सूची अपने स्तर से भी देखने की बात कही है। डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि अगर कोई फोन कर रकम की डिमांड करता है तो इसकी सूचना संबंधित शिक्षक उन्हें दे, उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही रकम की डिमांड करने वाले लिपिक पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। वहीं बीएसए को लिपिकों के संबंध में गोपनीय जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। दोषी मिलने पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed