{"_id":"6a91f8ca376db665470ab104","slug":"two-women-died-in-accidents-while-going-to-their-parents-home-to-tie-rakhi-to-their-brother-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-183541-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भाई को राखी बांधने मायके जा रही दो महिलाओं की हादसों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भाई को राखी बांधने मायके जा रही दो महिलाओं की हादसों में मौत
Sat, 29 Aug 2026 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
मंजू वर्मा, फाइल फोटो
बिजुआ। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने मायके जा रही दो महिलाओं की अलग-अलग सड़क हादसों में मौत हो गई। फूलबेहड़ में एक महिला की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जबकि देवरिया रड़ा के पास दूसरी महिला की बाइक में पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी।
भीरा थाना क्षेत्र के मलूकापुर कलां निवासी रामशंकर वर्मा की पत्नी मंजू वर्मा (38) शुक्रवार को पति के साथ बाइक से मायके नौसर जोगी राखी बांधने जा रही थीं। रामशंकर वर्मा मलूकापुर कलां के प्रशासक प्रतिनिधि हैं। उनका परिवार लखीमपुर शहर में किराए के मकान में रहता है।
पुलिस के मुताबिक, फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव के पास लखीमपुर-भीरा मार्ग पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मंजू सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस में उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मंजू के मायके में रक्षाबंधन की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष में शोक की लहर दौड़ गई।
रैनागंज निवासी रामबेटी (60) पत्नी तिलकराम बृहस्पतिवार को बेटे के साथ बाइक से मायके करसौर राखी बांधने जा रही थीं। देवरिया रड़ा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें सड़क पर गिर पड़ीं। रामबेटी गंभीर घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बिजुआ सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दूसरी बाइक पर सवार मालपुर निवासी रजनीश (30) पुत्र राजेश्वर और संतराम (40) पुत्र नेतराम को भी हल्की चोटें आई हैं। दोनों का बिजुआ सीएचसी में इलाज चल रहा है।
रामबेटी के मायके में भाई उनके आने का इंतजार कर रहा था। हादसे की खबर पहुंचते ही रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं।