फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tractor to be vulnerable to the death of student

ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्रा की मौत

Tue, 22 Nov 2016 11:11 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 22 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tractor to be vulnerable to the death of student
हादसे की जानकारी के बाद जिला अस्पताल पहुंचे छात्रा के घर वाले - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के बघौली गांव के पास मंगलवार को एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। घटना से पीड़ित परिजनों गमगीन थे। खबर पर  पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।  
विज्ञापन


 क्षेत्र के ही एकमा गांव निवासी बेचन की बड़ी पुत्री शालू (16) 11 वीं कक्षा में पढ़ती थी। चार महीने पहले वह अपने फूफा पवन पुत्र पूर्णमासी के घर बघौली गांव में आई थी। मंगलवार की सुबह जरूरी कार्य से सड़क की तरफ गई थी। वापस घर लौटते समय विपरीत दिशा से तेज गति से गुजरे ट्रैक्टर ने उसे अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। लोग घायल छात्रा को एबुंलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देखते ही चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर फूफा के घर बघौली और छात्रा के गांव एकमा में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


पीड़ित मां इंद्रावती, फूफा पवन व निरंजन, पूर्ण मासी, जोखनी देवी का रो- रो कर  बुरा हाल था। लोगों ने बताया कि छात्रा के पिता बेचन घर की रोजगार के सिलसिले में  छह माह पहले सऊदी अरब गए है। छात्रा शालू सात बहनों में बड़ी थी। उसके पास कोई भाई न होने और माता -पिता की बड़ी बेटी होने की वजह सभी की दुलारी थी। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आई छात्रा की मौत की सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed