फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fish seller found dead

संदिग्ध हाल में मछली विक्रेता की मौत

Fri, 02 Feb 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
fish seller found dead
दो दिन से लापता युवक का शव मिला
हैंसर। राम जानकी मार्ग के किनारे बकौली बाग के पास झाड़ी में गुरुवार की सुबह मछली विक्रेता की लाश मिली। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। परिस्थितियां देखकर तमाम तरह की आशंका जताई जा रही है। उसकी पहचान 55 वर्षीय दिनेश निवासी मोतीहारी (बिहार) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि दिनेश साहनी पुत्र बेनी साहनी निवासी कठहा मेहथी जिला मोतीहारी करीब 20 वर्षों से धनघटा में रहकर मछली बेचते थे। दिनेश का यहां कोई स्थाई निवास नहीं है। शाम को जहां मन होता था, वहीं सो जाते थे। बुधवार की देर शाम वह धनघटा के शनिचरा रोड पर टहलते देखे गए और सुबह उनका शव राम जानकी मार्ग के बगल मिला।
विज्ञापन


जहां दिनेश का शव पड़ा था, वहां झाड़ झंखाड़ है और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। शव की स्थिति देख कर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल जाएगा। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed