फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बसहिया के युवक की सूरत में करंट लगने से मौत

बसहिया के युवक की सूरत में करंट लगने से मौत

Mon, 24 Dec 2018 10:51 PM IST
Santkabirnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 24 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बसहिया के युवक की सूरत में करंट लगने से मौत
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी एक युवक की गुजरात के सूरत के एक साड़ी कंपनी में काम करते समय सोमवार की भोर में करंट की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। युवक के मौत की सूचना जैसे ही उसके साथ काम कर रहे भाई ने फोन कर परिवार को दी तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी 30 वर्षीय रामनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय रामदास यादव अपने बड़े भाई रामनरायन यादव तथा छोटे भाई राधेश्याम यादव के साथ सूरत में रहकर एक साड़ी बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता था। अभी पांच माह पूर्व ही रामनाथ यादव सूरत गया था। परिजनों के अनुसार रामनाथ यादव अपने छोटे भाई राधेश्याम यादव के साथ रात की शिफ्ट में कंपनी में ड्यूटी करने गया हुआ था। सुबह भोर में मशीन से जुड़े एक विद्युत बोर्ड की बटन ऑफ करने के दौरान रामनाथ यादव उसकी चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राधेश्याम द्वारा फोन से मिली सूचना के आधार पर परिजनों ने बताया कि करंट की चपेट में आने के बाद कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों ने रामनाथ को अस्पताल भी पहुंचाया जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामनाथ के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रामनाथ की 65 वर्षीय बूढ़ी मां लीलावती देवी तो बेटे के मौत की खबर पाते ही बेहोश होकर गिर पड़ी। मृतक रामनाथ की 28 वर्षीय पत्नी सीता देवी रह-रह का बेहोश हो जा रही थी। मृतक के दो मासूम बच्चे है। जिसमेें तीन वर्षीय बेटी आयुषि तथा डेढ़ वर्षीय बेटा स्वप्निल है। लोग परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed