फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Threat to blow up three schools and the court in Panchkula; premises evacuated.

Panchkula News: पंचकूला के तीन स्कूलों और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए परिसर

Fri, 25 Sep 2026 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Threat to blow up three schools and the court in Panchkula; premises evacuated.
धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने कई घंटे चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन

ई-मेल में 30 सितंबर को चंडीगढ़, दिल्ली और मुंबई के भाजपा कार्यालयों में आईईडी विस्फोट की चेतावनी का भी जिक्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। तीन निजी स्कूलों और जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने से बृहस्पतिवार को पंचकूला में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने स्कूलों और जिला अदालत के परिसर खाली करा दिए। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।

दोपहर 1:11 बजे स्कूल को मिला ई-मेल
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-14 स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल को दोपहर करीब 1:11 बजे धमकी भरा ई-मेल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कूल में मौजूद विद्यार्थियों व स्टाफ को बाहर निकाल दिया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने कक्षाओं, कमरों, गलियारों, शौचालयों और स्कूल के आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को सूचना दी। इसके बाद बच्चों को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया। स्कूल बसों से जाने वाले विद्यार्थियों को भी निर्धारित समय से पहले रवाना किया गया। इसके अलावा सेक्टर-20 सेंट जेवियर स्कूल व सेक्टर-15 न्यू इंडिया स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं।
विज्ञापन


जिला अदालत में भी मचा हड़कंप
करीब दोपहर दो बजे जिला अदालत को भी धमकी मिलने की सूचना सामने आई। इसके बाद सेक्टर-1 स्थित जिला अदालत परिसर को खाली कराया गया। वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को परिसर से बाहर निकालकर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से तलाशी ली गई। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एहतियाती कार्रवाई के कारण अदालत का काम करीब एक घंटे प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-मेल में भाजपा कार्यालयों का भी जिक्र
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि धमकी भरे ई-मेल में 30 सितंबर को चंडीगढ़, दिल्ली और मुंबई स्थित भाजपा कार्यालयों में आईईडी विस्फोट किए जाने की चेतावनी का भी जिक्र है। ई-मेल में कुछ राजनीतिक नेताओं के नाम और खालिस्तान से जुड़े संदर्भ भी बताए गए हैं। इसमें गुरनानक, रुकन साहवाला, गुरनिर्वेर सिंह और खान रजादा के नाम भी लिखे होने की जानकारी है। साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए उसके स्रोत, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारियों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही धमकी के स्रोत और उसकी वास्तविकता के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed