{"_id":"6ab57e871dc087747c0a6d0d","slug":"extortion-demand-of-three-lakh-in-patel-nagar-hisar-news-c-21-hsr1005-958543-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पटेल नगर में तीन लाख की रंगदारी मांगी, मना करने पर दो भाइयों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पटेल नगर में तीन लाख की रंगदारी मांगी, मना करने पर दो भाइयों पर हमला
विज्ञापन
हिसार। पटेल नगर में बुधवार रात दुकानदार से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने और मना करने पर उस पर व उसके भाई पर हमला करने का मामला सामने आया है। दोनों को चोटें आईं। जिला नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।
परिजन दोनों को शहर के निजी अस्पताल ले गए जहां एक भाई का उपचार चल रहा है। पीएलए पुलिस चौकी के जांच अधिकारी अनूप ने बताया कि पांच-छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पटेल नगर निवासी सुनील ने बताया कि सोनी अस्पताल के सामने उसका घर है और वहीं किराना की दुकान करता है। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक युवक उसके पास आया और फोन पर पटेल नगर के कार्तिक से बात करवाई। कार्तिक ने तीन लाख रुपये मांगे और जान से मारने की धमकी दी। करीब 10 मिनट बाद कार्तिक और बिट्टू ढाका कार से उसके घर के पास पहुंचे और दोबारा रंगदारी मांगी। मना करने पर दोनों धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद 10-12 युवक हथियार लेकर उसके घर पहुंचे। सुनील के अनुसार हमलावरों ने चांद से उस पर हमला किया जिससे सिर में चोट लगी। वह घर के अंदर भागा तो उसका भाई सोनू बाहर आया। हमलावरों ने रॉड से सोनू पर हमला कर दिया जिससे उसके हाथ में चोट आई।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात 9:59 बजे छह-सात युवक तेजधार हथियार और डंडे लेकर सुनील के घर पहुंचे। एक युवक ने उस पर हमला किया और बाकी भी मारपीट करने लगे। सुनील के अंदर भागने पर हमलावर उसके पीछे घर में घुस गए। शोर सुनकर उसकी मां, भाई और आसपास के लोग बाहर आए और शोर मचाया। इसके बाद हमलावर बाहर निकल गए और जाते समय सोनू पर भी हमला किया। सोनू घर के अंदर भाग गया। हमलावर घर के बाहर लगे शीशे तोड़कर भाग गए।