{"_id":"6ab57ece5db14d8c18085562","slug":"dispute-between-headmistress-and-teachers-allegations-of-physical-assault-sitapur-news-c-102-1-slko1053-164590-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रधानाध्यापिका व शिक्षिकाओं में हुआ विवाद, मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रधानाध्यापिका व शिक्षिकाओं में हुआ विवाद, मारपीट का आरोप
Fri, 25 Sep 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। इलाके के प्राथमिक विद्यालय पैगम्बपुर में मध्यावकाश के बाद शिक्षिकाओं के बीच मामूली तकरार के बाद विवाद हो गया। प्रधानाध्यापिका ने सहकर्मी शिक्षिकाओं पर अभद्र व्यवहार और हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत बीएसए और पुलिस से की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और विद्यालय में प्रधानाध्यापिका व शिक्षिकाओं के बयान दर्ज किए।
पैगम्बपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किस्मत द्विवेदी ने शिकायत में बताया कि मध्यावकाश समाप्त होने के बाद बच्चों को कक्षाओं में भेजकर शिक्षण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि विद्यालय में तैनात शिक्षिकाएं मोनिका, पूजा, रूबी और निवेदिता स्टाफ रूम में बैठी थी। इन शिक्षिकाओं को कक्षा में जाने के लिए टोकने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शिक्षिकाओं ने उनके साथ हाथापाई भी की गई। इससे उनके हाथ में चोट लग गई। बीईओ उदयमणि पटेल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। स्कूल पहुंचकर जांच की जाएगी।
शिक्षिका निवेदिता ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि प्रधानाध्यापिका ने मध्यावकाश के बाद कक्षा एक के एक बच्चे को पीटा था। इसका कारण पूछा तो प्रधानाध्यापिका ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं।