{"_id":"6ab57e97a9b02e45d70ecc54","slug":"young-woman-jumps-into-well-after-refusing-marriage-firozabad-news-c-25-1-drn1057-1168303-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दोनों घुटने तुड़वाकर अपने पैरों पर खड़ी हुई मोहब्बत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दोनों घुटने तुड़वाकर अपने पैरों पर खड़ी हुई मोहब्बत
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मोहब्बत को जब सामाजिक बंदिशों और अपनों की बेरुखी की दीवार नजर आई तो एक युवती ने जिंदगी और मौत के बीच का फासला मिटाने के लिए सूखे कुएं में छलांग लगा दी। प्यार को पाने की यह जिद इतनी भारी पड़ी कि दोनों घुटने टूट गए और जिस्म दर्द से कराह उठा।
अस्पताल के बिस्तर पर बेटी को तड़पता देख आखिरकार माता-पिता की जिद की दीवार भी ढह गई। जब प्रेमी ने अपने हाथों से घायल प्रेमिका को बिस्किट खिलाया तो आंसुओं के बीच परिजनों का दिल पसीज गया और उन्होंने दोनों के रिश्ते को अपनी रजामंदी दे दी।
मामला खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा का गांव के ही आईटीआई कर रहे युवक से करीब एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। छात्रा ने अपने परिजनों के सामने प्रेमी से शादी कराने की इच्छा जाहिर की लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। घर में इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। परिजनों के कड़े रुख से क्षुब्ध होकर छात्रा बृहस्पतिवार की सुबह गांव में स्थित एक सूखे कुएं में कूद गई।
विज्ञापन
अस्पताल लेकर दौड़े परिजन
युवती के कुएं में छलांग लगाने की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीणों दाैड़ पड़े। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उसे बमुश्किल कुएं से बाहर निकाला गया। उसके दोनों घुटने फ्रैक्चर हो गए और कमर में भी गंभीर चोटें आईं। दोपहर करीब 12 बजे उसे संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने छात्रा को खाना खिलाने का प्रयास किया लेकिन दर्द और गुस्से में उसने मना कर दिया।
बेटी को इस हाल में भूखा-प्यासा तड़पता देख परिजनों का कलेजा कांप गया। इसी बीच अस्पताल पहुंचे प्रेमी ने जब अपने हाथों से युवती को बिस्किट खिलाया तो उसने खा लिया। दोनों के बीच का यह प्रेम देख अस्पताल में मौजूद दोनों परिवारों के लोगों का गुस्सा शांत हो गया और उन्होंने शादी के लिए सहमति दे दी। हालांकि, युवती की शारीरिक स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर (मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया।