{"_id":"5afc707b4f1c1bd1408b5cba","slug":"4-members-of-hackers-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकर्स गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैकर्स गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने हैकर्स गैंग का खुलासा किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। स्वाट और कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार की शाम को शहर के एक्सिस बैंक के एटीएम के पास से ऑनलाइन ठगी करने वाले हैकर्स गैंग से जुड़े चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने पकड़े गए लोगों के पास से 150700 रुपये, पांच मोबाइल और सात सिम बरामद किया। पकड़े गए लोगों में तीन बस्ती के और एक युवक धनघटा क्षेत्र का निवासी हैं।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह, इंस्पेक्टर रामभवन यादव और सर्विलांस टीम प्रभारी प्रदीप सिंह ने सूचना के आधार पर गोला बाजार में स्थित एक्सिस बैंक के पास से हैकर्स गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में पकडे़ गए लोगों की पहचान अनूप अग्रहरि निवासी हैंसर बाजार धनघटा, आशीष पाठक निवासी बंजरिया सोनहा बस्ती, विशाल कसौधन निवासी कृष्णा भगौती कोतवाली बस्ती और पिंटू श्रीवास्तव निवासी बड़ेवन बाईपास चौराहा कोतवाली बस्ती के रूप में हुई। तलाशी में पकड़े गए लोगों के पास से 1,50,700 रुपये, पांच मोबाइल और सात सिम बरामद हुए।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि हैकर्स गैंग का सरगना अनूप अग्रहरि है। अनूप अग्रहरि लोगों के एटीएम कार्ड एवं पिन कोड कंप्यूटर सिस्टम से हैक कर रीलोड ऐप में भिन्न- भिन्न आईडी व पासवर्ड बनाकर रीलोड ऐप के वालेट में डालता था।
जबकि आशीष पाठक रीलोड कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बन कर विशाल कसौधन व पिंटू श्रीवास्तव को आईडी पासवर्ड, जिसमें विभिन्न बैंक खातों से हैक कर प्राप्त रुपये डालते गए होते थे, उन्हें उपलब्ध करता था। इसके तरीके से प्राप्त धन को सभी आपस में बांट लेते थे।
पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि महुली क्षेत्र के झिगुरापार गांव निवासी शमशेर खान के खाते को हैक करके कई बार में 16200 रुपये ट्रांसफर करके मोबाइल रिचार्ज के नाम पर ऐंठ लिया था। इसके अलावा कोतवाली की भी एक घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि पुलिस टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया। इस दौरान एएसपी असित श्रीवास्तव और मीडिया सेल के पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।