फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pantry car workers beat up vendor, throw hot oil on him

Chandauli News: पेंट्रीकार कर्मियों ने वेंडर को पीटा, गर्म तेल फेंका

Sun, 06 Sep 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Pantry car workers beat up vendor, throw hot oil on him
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शनिवार की रात महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्रीकार कर्मियों ने स्टेशन के एक वेंडर को शौचालय में बंद कर पीट दिया। उसे छुड़ाने पहुंचे साथी पर गर्म तेल फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया। घटना से स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो स्थित फास्ट फूड स्टॉल पर नगर के काली महाल निवासी किशन चौहान काम करता है। शनिवार रात करीब सवा नौ बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर महानंदा एक्सप्रेस पहुंची। आरोप है कि किशन यात्रियों से ऑर्डर लेने के लिए ट्रेन में गया था। इसी दौरान पेंट्रीकार कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट के बाद शौचालय में बंद कर दिया।
विज्ञापन

किशन ने मोबाइल से साथियों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर सुभाष नगर निवासी विनोद यादव अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि किशन को छुड़ाने के दौरान विवाद बढ़ गया और पेंट्रीकार कर्मियों ने विनोद पर गर्म तेल फेंक दिया। इससे वह झुलस गया। फास्ट फूड संचालक के साथ भी हाथापाई भी हुई। घटना से प्लेटफार्म पर यात्रियों और वेंडरों में हड़कंप मच गया। जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed